छत्तीसगढ़रायपुर

सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले ग्राम सहित सहयोगी ग्रामों में असामाजिक तत्व हावी

सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले ग्राम सहित सहयोगी ग्रामों में असामाजिक तत्व हावी

  •  किसान संघर्ष समिति ने सी पी एस डा. प्रशांत शुक्ला को सौंपा ज्ञापन 

रायपुर । लगभग 33 वर्षों पूर्व सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले ग्राम ‌भानसोज व आंदोलन में सहभागी रहे आसपास के ग्रामों में शासन की नीति व प्रशासनिक रवैय्या के साथ – साथ बिखरते ग्रामीण व्यवस्था के चलते असामाजिक तत्व हावी हो चले हैं । अपवादस्वरूप ग्रामों को छोड़ अधिकांश ग्रामों में अवैध शराब , गांजा व नशीली ‌‌गोलियों की बिक्री सहित जुआरियों का बोलबाला है ।

ज्ञातव्य हो कि सन् 93- 94 के आबकारी सत्र में 9 साल पहले खोले गये शराब भट्ठी के दुष्परिणामों को प्रत्यक्ष देख व‌ भोग भानसोज सहित इससे प्रभावित आसपास के मंदिर हसौद , खरोरा व आरंग थाना क्षेत्र के 30 – 32 ग्रामों ने किसान संघर्ष समिति के अगुवाई में ‌पूरे साल भर तक गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर शासन को इस शराब भट्ठी को‌ बंद करने ‌ मजबूर कर दिया था और तत्कालीन आबकारी मंत्री चरणदास महंत ने आंदोलित ग्रामीणों के भावनाओं का सम्मान करते हुये राजिम के एक आमसभा में इस शराब दूकान को बंद करने की घोषणा की थी । राजस्व के नाम पर शासन द्वारा शराब को बढ़ावा देने की नीति व इसके चलते प्रशासन की अवैध शराब बिक्री पर भी रोक लगाने की कथित दिखावा कार्यवाही के चलते अब ग्रामों में शराब कोचियों का बाढ़ आ गया है और ग्रामीण व्यवस्था के बिखरने से तो न केवल अवैध शराब बिक्री वरन् गांजा व नशीली ‌‌गोलियों भी बेखौफ असामाजिक तत्वों द्वारा बेचे जाने की शिकायतें ‌है ।

आंदोलन में सहयोगी रहे ग्रामों सहित भानसोज के ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बीते बुधवार 18 फरवरी को पुलिस अधीक्षक रायपुर जिला ग्रामीण से मुलाकात कर उनके निर्देश पर सी पी एस डाक्टर प्रशांत शुक्ला को ज्ञापन सौंप चर्चा की व लिप्त असामाजिक तत्वों के हौसले तोड़ने के साथ – साथ असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी विराम लगाने ‌ठोस एवं प्रभावी ‌कार्यवाही का आग्रह किया । साथ ही आसन्न होली पर्व ‌को‌ मद्देनजर रखते हुये ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने व थाना में शांति समिति की बैठक की औपचारिकता निबाहने के बदले थाना क्षेत्रों के ग्रामों को सेक्टरों में बांट प्रत्येक सेक्टर मुख्यालय में बैठक आयोजित कराने का आग्रह किया । इस अवसर पर श्री शर्मा ने क्षेत्र में पुलिस – जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाने का विचार व्यक्त करते हुये आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में श्री शुक्ला कों ‌आमंत्रित किया जिसे उन्होंने ऐसे आयोजन की आवश्यकता को प्रतिपादित करते हुये आमंत्रण को‌ स्वीकर कर लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button