
गैस सिलेंडर को लेकर कांग्रेस लोगों को कर रही गुमराहः अनिल सोनी
रवि कुमार तिवारी,
खरोरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता विदेश नीति से अमेरिका इजरायल ईरान य खाड़ी देशों के युद्ध के इस दौर पर भी सुगमता से पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर देशवासियों को उपलब्ध हो रहा है नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने कहा जहां एक और विदेशों में हाहाकार मचा हुआ है वही कांग्रेस उक्त मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने को तैयार है। लोगों को भ्रमित कर रही है कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया है कि देशवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है किसी भी प्रकार की गैस, डीजल, पेट्रोल की कमी नहीं होने दी जाएगी एवं कलाबाजारियों करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने निर्देश भी दिया गया है. खरोरा क्षेत्र में भी किसी प्रकार से सिलेंडर गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल की कमी नहीं दिखाई पड़ रही है।
लगातार विपक्ष सत्ता से दूर हो रही है फिर भी उन्हें देश के इस कठिन घड़ी पर का राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ रही है. जिसे सभी देशवासी भली भांति समझ रहें है. हम सभी देशवासी भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. सोनी ने क्षेत्र वासियों से भी आह्वान किया है कि इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और जो भी कालाबाजारी करते हुए अगर आपको मिल रहा है पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए कोई आपको सूचना मिल रही तो आप उसकी तुरंत सूचना समीपस्थ थाने में दर्ज करावे शासन प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी जो आपदा में अवसर तलाश ने का कार्य करते हैं।



