
रायपुर। सिलतरा में आज से तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।
कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय महाराज पधारे हैं, जो अपने छत्तीसगढ़ी शैली में कथा प्रस्तुत करने के लिए विशेष पहचान रखते हैं। वे मूलतः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र के निवासी हैं और प्रदेशभर में श्रीमद्भागवत, राम कथा एवं देवी भागवत का वाचन करते हैं। उनकी मधुर वाणी और सरल भाषा में कथा प्रस्तुत करने की शैली श्रोताओं को भावविभोर कर देती है।

इस आयोजन में जनपद पंचायत धरसिवा के प्रतिनिधि अध्यक्ष धीलेन्द्र सेन भाजपा बोहरी धाम की मंडल अध्यक्ष अनुपमा वर्मा, तथा ग्राम पंचायत की सरपंच शांति वर्मा विशेष रूप से रहे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आयोजन समिति की सराहना की।

यह भव्य धार्मिक आयोजन आदर्श महिला समिति एवं समस्त ग्रामवासी सिलतरा के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है और भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

सिलतरा में इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और क्षेत्र पूरी तरह भक्ति रस में डूबा हुआ है



