क्राइम

ढाबे के अंदर इस हाल में मिले कई महिला और पुरुष, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

ऊना। देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है।

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस ने एक स्थानीय ढाबे से संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन महिलाओं को मुक्त कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राहक के रूप में अपनी टीम के एक सदस्य को ढाबे पर भेजा था और इसी दौरान उन्होंने छापा मारा। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हिरेमठ ने पुष्टि की कि पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया है और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button