छत्तीसगढ़रायपुर

एक और दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

एक और दर्दनाक सड़क हादसे मे युवक की मौत

भैंसा/रायपुर। रायपुर-बलौदा बाजार मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना होना अब आम बात हो गयी है जहाँ हर माह एक जान तेज रफ्तार की चपेट में आ रही है विगत दिनों ही करमा मोड़ के पास एक व्यक्ति की मौत हुई थी इसी कड़ी में आज फिर भैंसा मुख्य मार्ग पर राज राजेशवरी किराना दुकान के सामने एक हाइवा क्रमांक CG13AW9775 की चपेट मे आने से बाईक क्रमांक CG04HM6190 में सवार युवक भुनेश्वर वर्मा पिता रिझन वर्मा जो अपने नाना सीताराम वर्मा निवासी खपरी में रहता था जिसकी उम्र महज 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में भैंसा में मजदूरी से अपने परिवार का पालन पोषण करता था ज्ञात हो की रायपुर से बलौदा मार्ग के चौडाई फोरलेन होना तय हो गया है पर इसमें देरी के कारण ही विविध घटना घटित हो रही है अतः शासन- प्रशासन से मांग है की सड़क चौडीकरण तथा डिवाइडर निर्माण शीघ्र करे जिससे ऐसे घटनाओ में कमी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button