छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट हुआ जारी,डिजिलॉकर पर स्टेटस हुआ ‘Coming Soon’! जानिए मार्कशीट देखने का क्या है पूरा प्रोसेस…

रायपुर। बोर्ड में पढ़ाई करने वाले छात्र इस समय एक ही रट लगाए हुए हैं कि CGBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा. अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म ने अपना स्टेटस बदलकर ‘Coming Soon’लिख दिया है. Coming Soon इस बात का संकेत है कि CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही आउट किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं और बारहवीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्र अपने रिज्लट को लेकर तैयार रहें.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा. पुराने ट्रेंड्स को देखे तो 2025 में छत्तीसगढ़ 10-12वीं बोर्ड का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था. इस हिसाब से ये उम्मीद की जा सकती है कि रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है.

बता दें कि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल नोटिस या फिर नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है. हालांकि डिजिलॉकर के बदलते स्टेटस को देखकर रिजल्ट डेट के जल्द घोषणा होने की कयाश लगाई जा रही है.

CGBSE Result 2026 10th-12th ऑनलाइन देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं. वहीं डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा.

सबसे पहले इस लिंक cgbse.nic.in पर क्लिक करें या फिर डिजिलॉकर ऐप खोलें अब CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालें. डिटेल्स को फिल करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें. अब मार्कशीट तो डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए संभाल कर रखें.

स्टूडेंट्स को अक सुझाव दिया जाता है कि वे अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल पहले से ही तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही बेवसाइट पर बहुत ट्रैफिक होने के कारण आपको रिजल्ट देखने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए सलाह दि जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

ऑनलाइन मार्कशीट जो जारी किया जाएगा वो अस्थायी होगी. रिजल्ट और ऑरिजिनल सर्टिफिकेट आपको आपके स्कूल द्वारा ही वितरित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button