कोयले की खदान में बड़ा धमाका, चीन में 82 मजदूरों की मौत, कई अभी लापता

नई दिल्ली। चीन के शानक्सी प्रांत में कोयला खदान के अंदर ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल गया। गैस ब्लास्ट में अब तक 82 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अंदर फंसे बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे।!
बताया जा रहा है कि धमाके से पहले कार्बन मोनोऑक्साइड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद खदान के अंदर जोरदार विस्फोट हो गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह हादसा पिछले कई सालों में चीन की सबसे बड़ी खदान त्रासदियों में गिना जा रहा है। इससे पहले 2023 में भी एक खदान हादसे में 53 मजदूरों की जान गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद चीन की माइनिंग सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।



