जगदलपुर। सराफा व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। घायल क़ा नाम त्रिलोकचंद सिसोदिया बताया जा रहा है़। घटना किस इरादे से हुई इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। घायल का इलाज महारानी हॉस्पिटल जगदलपुर में चल रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार चंदन ज्वेलर्स के मालिक के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमला किस हथियार से हुआ इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कितने लोग वारदात में शामिल थे उसकी भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।



