तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
आरंग। आरंग विकास खंड के तुलसी गॉव में आयोजित तहसील साहू संघ आरंग युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में पधारे मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष साहू संघ, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं अमित साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ का नगर पंचायत समोदा मंडल में युवा मोर्चा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अन्य अतिथि के रूप में नवीन मार्कण्डेय पूर्व विधायक, डॉ गोविंद साहू उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग भी शामिल रहें। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम बार समोदा मण्डल आगमण पर युवा मोर्चा के पूरी टीम ने भव्य स्वागत किया।
जिमसें भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष खुलेश साहू, देवनारायण साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष,यशवंत सन्नी साहू ,यशवंत साहू भाजयुमो उपाध्यक्ष, विक्रांत सोनकर, अमन बघेल द्वय महामंत्री, हितेश साहू आईटी सेल मण्डल संयोजक, देवकुमार भीम साहू,भीषम साहू,डेविड सोनकर,प्रेम लाल साहू,सुनील साहू, गौरव साहू, उमेश यादव, गिरधर साहू, चंद्रशेखर साहू, ईश्वर साहू, मोहन साहू, निशीथ अग्रवाल, गौतम साहू, टिकेश साहू, गितांशु साहू, लेमान खांडे, नवीन देवांगन, विजय साहू,रूपलाल साहू,एवं भाजयुमो के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।