क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शाहरुख़ खान हुए गिरफ्तार, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

दुर्ग। जिले में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी शाहरुख़ खान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ दुर्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

इस संबंध में जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अटल आवास निवासी शाहरुख खान (22) मजदूरी का काम करता है। इस दौरान उन्होंने 26 जनवरी को घर में 15 साल की लड़की को अकेली पाकर मौके का फायदा उठाया, जब लड़की के माता-पिता बाहर गए हुए थे।

 

दोपहर 2 बजे के करीब मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे सूनसान क्षेत्र में ले गया। जहाँ लड़की के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजन आए तो उन्होंने बच्ची को रोते बिलखते पाया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया।

आरोपी की धमकी से किशोरी व उसके माता पिता काफी डरे गए थे। उन्होंने डर के मारे थाने में शिकायत भी नहीं की। इसके बाद उन्होंने पाया कि आरोपी फिर से उनके ऊपर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद लड़की को लेकर उसकी मां 3 फरवरी की रात जामुल थाने पहुंची। उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीआई ने बिना देरी किए एक टीम को आरोपी के घर भेजा और उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button