Life Style

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से सुबह उठते ही शरीर में दिखाई देते हैं ये 4 लक्षण, तुरंत जांच करवाएं

नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी चीज है जो आपकी मनपसंद खाने-पीने की चीजों के जरिए आपके शरीर में पहुंच जाता है और धीरे-धीरे आपकी नसों में जमा होने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर जब बहुत अधिक बढ़ जाता है तो यह नसों की अंदरूनी दीवारों को ब्लॉक करने लगता है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और इन दिनों जो तरह-तरह की खाने-पीने की चीजें खायी और खिलायी जाती हैं उनसे भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर बढ़ जाता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ने लगता है तो शरीर में कुछ बदलाव भी होने लगते हैं। शरीर में होने वाले कुछ बदलाव सुबह के समय ही दिखायी देते हैं।

अगर आपको भी बीते कुछ दिनों से ये समस्याएं हो रही हैं तो आप इनको नजरअंदाज करने की बजाय जल्द से जल्द इसका इलाज शुरू कराएं। यहां पढ़ें बैड कोलेस्ट्रॉल के उन्हीं लक्षणों के बारे में जो केवल सुबह उठने के बाद ही दिखायी देते हैं।

सुबह दिखायी देने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

सांस लेने में परेशानी

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से आपको सांस लेने में परेशानी आ सकती है। इसकी वजह से आपको चेस्ट पेन की समस्या भी हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय आप डॉक्टर से सम्पर्क करें।

बहुत अधिक थकान

जब एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या गम्भीर होने लगती है तो इससे आपके शरीर का एनर्जी लेवल बहुत तेजी से कम होने लगती है। इससे आपको थकान और सुस्ती की समस्या हो सकती है। जर्नल ऑफ साइकोसोमैटिक रिसर्च में कुछ समय पहले छपी एक रिपोर्ट मे कहा गया कि बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद लोगों को बहुत अधिक थकान महसूस हो सकती है। अगर आप आराम करने के बाद भी बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं तो आपको अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करवाना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या से राहत के लिए सही उपाय करने चाहिए।

बहुत अधिक पसीना आना

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक जो बहुत गम्भीर लक्षण दिखायी देता है वह है असामान्य तरीके से पसीना आना या बहुत अधिक स्वेटिंग होना। खासकर रात में और सुबह के समय अगर आपको बिना कारण बहुत अधिक पसीना आने की समस्या आ रही है तो हो सकता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ चुका हो।

शरीर पर दाने निकलना

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर शरीर पर छोटे-छोटे दाने उभरने लगते हैं। इन दानों का रंग पीला या सफेद हो सकता है। अक्सर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद ये दानें आपकी आंखों के आसपास दिखायी देते हैं। वहीं, जॉइंट्स के आसपास की स्किन पर भी ये पीले दाने दिखायी दे सकते हैं। पलकों के कोनों पर भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद ये दानें बहुत अधिक और तेजी से बढ़ सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी सुबह उठने के बाद इस तरह के छोटे-छोटे दाने दिखायी दे रहे हों तो आप अपने डॉक्टर को दिखाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button