छत्तीसगढ़

दुर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान, भेंट की मोती की माला

दुर्ग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्रंटलाइन कोरोना वरियर्स नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया ।

इस दौरान प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन गोलू भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन उपस्थित रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने सम्मान से अभिभूत होकर भाजपाजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सम्मान की अपेक्षा हम सभी रखते हैं और इस अपेक्षा को आप लोगों ने हमें सम्मानित कर पूर्ण किया।

सर्वविदित है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सेवा ही संगठन अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में भी दुर्ग जिले में भी विभिन्न प्रकार के सेवा भाव के कार्यक्रम संपादित हुए हैं। आज चंडी शीतला मंडल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर ने कहा कि आज निश्चित तौर पर जब लोग अपने घरों में कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान बचाने की खातिर घर पर बैठे हुए थे। तब आप सफाई कर्मचारी नहीं सफाई वीरों ने हमारी जान की रक्षा के लिए अपने और अपने परिवार का भी ख्याल नहीं रखते हुए हमारी रक्षा के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया।

इससे आज हम सुरक्षित हैं और भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के उद्देश्य से और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सेवा ही संगठन अभियान के तहत आज आप लोगों का सम्मान करती है।

हम इतने बड़े नहीं कि आप का सम्मान कर सके पर इतना जरूर कर सकते हैं कि आपकी चेहरे में एक छोटी सी मुस्कान आपके सम्मान से ला सकें। कारोना वरियर जिन का सम्मान किया गया सरोजिनी, जय श्री ,सरिता, शांता, रमेश रात्रे ,प्रेमानंद समुंद्रे ,प्रशांत वाल्बे, कुसुम सोनी, लक्ष्मी ठाकुर ,लक्ष्मी देशलहरे, संतोषी, ललिता पटेल, कमल गोंड ,चंद्रकला बंजारे, जानकी कुर्रे ,मीना पार्थी, सविता रोशन, अजय माला ,बूधान ,ज्योति, प्रीति, देवकी चंद्रिका ,संतोषी ,सुधा ,सूरज लगभग 70 कर्मचारियों का सम्मान किया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज टावरी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र बंजारे भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल पंडित पार्षद कुमारी बाई साहू मनीष साहू चमेली साहू विजय ताम्रकार योगेंद्र साहू धूपचंद जैन,बंटी रक्सेल उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button