जांजगीर चांपा

भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई अहम घोषणाएं…

 

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जारी हैं। इस दौरान आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम रांछाभांटा पहुचें। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान CM ने कई अहम घोषणाएँ किए हैं

इस अवसर पर बिलासपुर सम्भाग के कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा।

4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।

5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी।

6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा।

7. ग्राम औरी में सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।

8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।

9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा।

10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा।

11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button