छत्तीसगढ़बिलासपुर

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली महिलाओं पर युवकों ने किया ईंट से हमला

बिलासपुर:-नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली महिलाओं पर बदमाश युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती के सिर में चोंटें आई है। बिंदिया केंवट ने पुलिस को बताया कि वह गांव में छत्तीसगढ़ महिला सभा की सदस्य है। महिलाओं की समूह नशा विरोधी और शराब बंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चला रही हैं। इसके तहत शनिवार की देर शाम गांव में लोगों को जागरूकता का संदेश देने के लिए निकली थी। उनके साथ महिलाएं भी थीं। सभी महिलाएं गांव के धनुवारपारा में पहुंचे थे।

तभी अरविंद उर्फ छोटू केंवट और अमित केंवट नाम के युवक आए। उन्होंने महिलाओं को शराबबंदी नहीं कराने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका महिलाओं ने विरोध किया।दोनों युवक महिलाओं को नशे के खिलाफ अभियान चलाने का विरोध करते हुए गाली देने लगे, जिस पर महिलाओं ने उन्हें मना किया। फिर अचानक युवकों ने महिलाओं पर ईंट चलाना शुरू कर दिया। इस बीच ईंट बिंदिया के सिर में लग गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button