क्राइमछत्तीसगढ़

महासमुंद में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने रची साजिश

महासमुंद। दो बच्चों की मां ने पहले तो अवैध संबंध के चलते अपने पति से तलाक ली फिर बच्चों को अपने पास रखने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिल कर साजिश रच कर पति की हत्या करवा दी।

प्रेम में पागल प्रेमी ने भी बिना सोचे समझे एक सीधे इंसान की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमी और हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गौरतलब है कि 27 मार्च को खल्लारी थाना क्षेत्र के खम्हारमुड़ा के जंगल में एक 25-30 साल के युवक की गला रेती हुई लाश खल्लारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर सोशल मीडिया में लाश की फोटो वायरल की।

पुलिस को जानकारी मिली की युवक रायपुर के लखौली क्षेत्र के नारा निवासी ईश्वरी साहू है। लाश की शिनाख्ती के बाद पुलिस का काम आसान हो गया और पुलिस ने मृतक ईश्वरी साहू के बारे में जानकारी हासिल की।

पुलिस को पता चला कि मृतक का 21 मार्च को ही अपने पत्नी के साथ के साथ तलाक हुआ था। पुलिस का संदेह तलाश के 6 दिन बाद ही हत्या होने पर संदेह हुआ। पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पुलिस को जानकारी मिली की मृतक की पत्नी मोंगरा बाई का ग्राम भडका खरोरा निवासी बिसहत दीवान के साथ पिछले 4 साल से अवैध संबंध है।

इसकी के चलते मृतक ईश्वरी साहू और उसकी पत्नी मोंगरा बाई के बीच विवाद होता रहा है।

लॉक डाउन के दौरान मृतक ईश्वरी साहू को काम नहीं मिलने और पत्नी के साथ विवाद होने की वजह से वह पत्नी बच्चों को छोडक़र अपने ग्राम नारा में आकर रह रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि आरोपी महिला का रायपुर भानसोज आने जाने के दौरान बिसहत दीवान के साथ दोस्ती हुई थी, जो सिटी बस का चालक था। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों साथ रहना चाहते थे।

इसकी के चलते महिला ने अपने पति से दूरी बना ली। विवाद बढ़ऩे के बाद मृतक और आरोपी पत्नी मोंगरा बाई ने समाज बैठक में तलाक ले लिया। मामले सुलझने के बजाय उलझ गया। चूंकि मृतक ईश्वरी साहू और मोंगरा बाई के दो बच्चे थे।

इसे महिला अपने पास रखना चाहती थी। बच्चों को साथ रखने के फैसले पर आरोपी महिला का प्रेमी बिसहत भी यही चाहता था। 26 मार्च को सजातियों ने बच्चा पति मृतक ईश्वर साहू को सौंप दिया था।

बच्चों को पति के हवाले किये जाने से परेशान मोंगरा बाई ने अपने प्रेमी बिसहत दीवान के साथ पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

26 मार्च को बिसहत दीवान जो पहले से मोंगरा भाई अपनी प्रेमी के पति को जानता था इसकी फायदा उठाते हुए उसने ईश्वर साहू को प्लान के तहत अपने मोटर साइकिल में बैठाकर नारा भानसोज से निकला और आरंग में 3 पौवा शराब ली।

दोनों से शराब पी, पीने के बाद ईश्वर साहू बेसुध हो गया,जिसे आरोपी बिसहत दीवान ने खल्लारी क्षेत्र के खम्हारमुड़ा के जंगल में लाकर ईश्वरी साहू का गला घोंट कर हत्या कर दी।

इतने से उसका मन नहीं भरा तो आरोपी बिसहत दीवान ने शराब की बोतल फोड़ कर ईश्वरी साहू का गला कांट कर मौके से फरार हो गया।

खल्लारी पुलिस और साइबर सेल ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर के मार्ग दर्शन में अनुविभागीय अधिकारी नारद सुर्यवांशी के साथ मिलकर खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केवंट, साईबर सेल प्रभारी संजय राजपूत की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 दिन में ही इस अंधे कत्ल की गुथ्थी को सुलझाते हुए हत्यारे प्रेमी बिसहत दीवान और हत्या की साजिश रचने वाले पत्नी मोंगरा बाई को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जेल भेजा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button