कवर्धा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कवर्धा से बेमेतरा लौट रही डीएसपी (DSP) आर बर्मन की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में 4 मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। कवर्धा से ड्यूटी करके कुछ पुलिस जवान डीएसपी की गाड़ी में बेमेतरा वापस लौट रहे थे। तभी अचानक ड्राइवर संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान डीएसपी आर बर्मन गाड़ी में मौजूद नहीं थे। गनीमत ये रही की हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।