मुंगेली। विदेश से लौटे 6 लोगों में से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में विदेश से आए 4 लोग लोरमी एवं 2 लोग मुंगेली पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विदेश से आए युवक के पॉजिटिव आने से ओमीक्रोन की आशंका बढ़ गई है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी थी कि 6 लोगों की एंट्री मुंगेली जिले में हुई है। इनमें से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।