Life Styleकांकेर

मासूमों पर हैवानियत करने वाली महिला कार्डिनेटर गिरफ्तार, इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

कांकेर। विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी की कार्डिनेटर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीमा द्विवेदी नाम की इस महिला कार्डिनेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो मासूमों को बेहरमी से पीटते हुए नजर आ रही थी। हालांकि ये वीडियो कुछ वक्त पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस पर तुरंत एक्शन लिया। पहले तो विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी को निलंबित किया और फिर कलेक्टर के FIR के निर्देश के बाद आरोपी महिला समन्वयक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

आपको बता दें कि विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने इस मामले पर संज्ञान लिया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जहां कलेक्टर ने तुरंत ही संस्था को निलंबित किया, वहीं वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम आधिकारी की शिकायत पर थाना कांकेर में सीमा द्विवेदी (समन्वयक) विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी शिव नगर कांकेर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 182/23 धारा 323 भादवी, 75 किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 3(2)V(क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। महिला को हिरासत में लिया गया।

क्या था पूरा मामला

दरअसल कांकेर में NGO विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था में 6 साल तक के यतीम बच्चे रहते हैं। इस संस्था में कार्डिनेटर के तौर पर सीमा द्विवेदी काम करती है। आरोप है कि सीमा बच्चों के साथ हैवानीयत करती थी। उसके साथ मापरीट करती थी। मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ है, वो रौंगटे खड़े करने वाला है। जिसमें वो तीन साल-दो साल के बच्चों को मार रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ अनाथालय के महिला कार्डिनेटर की आलोचन हुई, वहीं कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए FIR के निर्देश दिये। जिस पर महिला कार्डिनेटर गिरफ्तार हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button