छत्तीसगढ़सुकमा

CG न्यूज़ : नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद…

सुकमा : छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। यही वजह है कि साय सरकार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। लगातार जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई माओवादी आत्मसर्मपण करने को मजबूर हो गए है। इसी बीच एक बार फिर जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला का सुकमा जिले के तुमालपाड़ के जंगल-पहाड़ी का है। जहां जवान सर्चिंग अभियान के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामान बरामद किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से माओवादी बौखलाए हुए है। लगातार जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके, इसके लिए रणनीति बना रहे हैं। इसके बाद भी वे सफल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button