
रायपुर. । उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार टी.एस. सिंहदेव आज दिल्ली जा रहे हैं। रविवार को नई दिल्ली प्रवास पर सिंहदेव रहेंगे। वे 9 जुलाई को रात सवा नौ बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे रात्रि 11:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। चर्चा है कि दिल्ली में उनकी कुछ राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात होगी।