
रायपुर। इन दिनों देशभर में भीषण गर्मी और तेज धूप का कहर जारी है, कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है, वही छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच अचानक देर शाम आज राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदल गया। यहां कई इलाकों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ओले गिरने भी शुरू हो गए। खराब मौसम के चलते शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए है। विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। शंकर नगर मेन रोड में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हो रही है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेशभर में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल बारिश और बादलों की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम का असर कम होते ही गर्मी फिर बढ़ सकती है।
रायपुर समेत कई जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और आसमान में बादल छा गए। आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। रायपुर में फिलहाल तापमान 40° के आसपास बना हुआ है जो आगामी 4 दिनों में बढ़कर 44° तक पहुंच सकता है।



