कोण्डागांव | राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 24 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज भवन में 14 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में स्काई ऑटोमोबाईल द्वारा 14 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसमें 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को सेल्स एक्जीक्यूटिव के 12 पदों एवं ऑफिस बॉय के 01 एवं बैक ऑफिस महिला पद हेतु 01 पद पर भर्ती की जायेगी। इस कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक युवा 24 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सायं 3.00 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज में आकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में सम्पर्क कर सकते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, वायरल ऑडियो-वीडियो से मचा हड़कंप, तहसीलदार-RI को नोटिस जारी
5 hours ago
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब इन पर्वों पर मिलेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें..
6 hours ago

