छत्तीसगढ़रायपुर

CG Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी शैलाभ साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, आदेश जारी…

रायपुर। राज्य सरकार ने शैलाभ साहू को परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। यह प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, शैलाभ कुमार साहू को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी नियुक्ति के साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस तथा सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button