छत्तीसगढ़बालोद

एक ही पेड़ से लटकी मिली शादीशुदा महिला और युवक की लाश

बालोद। बालोद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और युवक ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। संतोषी बाई यादव (40) घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव 25 साल के युवक थलेश खरांशु के साथ एक ही पेड़ पर लटका मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी करते थे और एक-दूसरे के करीब आ गए थे।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी, तभी रविवार सुबह परसोदा के एक खेत में दोनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए मौत की असली वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों बस से झलमला पहुंचे थे और वहां से पैदल खेत तक गए, जहां उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button