
आरंग। विकासखंड आरंग में वर्ष 2022-23 में आयोजित छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।यह कार्यक्रम कल 22सितंबर, शुक्रवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित होगा।
प्रतिभा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
अलंकरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,देवनाथ साहु मंडी अध्यक्ष,नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष, नगर पंचायत चंदखुरी अध्यक्ष, दिनेश ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारीगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।