छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
CG Police Transfer : SI-ASI समेत 106 कर्मियों का तबादला, महिला थाना और रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव, देखें लिस्ट

आदेश के मुताबिक, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनका तबादला किया गया है। खासतौर पर लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह पर जमे कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्य प्रणाली में ताजगी और प्रभावशीलता लाई जा सके।
इस फेरबदल में महिला थाना को भी प्राथमिकता दी गई है, जहां 11 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज व प्रभावी हो सके।
देखें लिस्ट-







