कबीरधामछत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से होटल तक, नाबालिग केस में महिला गिरफ्तार…

कबीरधाम। कबीरधाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती सीधे पुलिस केस तक पहुंच गई। 25 साल की शादीशुदा महिला पर 16 साल के नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मुलाकातें भी होने लगीं। 1 अप्रैल को उसने नाबालिग को भोरमदेव रोड के एक होटल में बुलाया, जहां उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर संबंध बनाने का आरोप है।

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उसे डराया-धमकाया भी गया, जिससे वह तुरंत शिकायत नहीं कर सका। लेकिन दो दिन बाद हिम्मत जुटाकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बन रहे रिश्तों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने साफ कहा है कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बात करते समय सतर्क रहें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button