हेल्थ

वजन घटाने से लेकर हार्मोनल बैलेंस तक, सुबह की ये 5 ड्रिंक्स महिलाओं को बीमारियों से रखेंगे बहुत दूर…

नई दिल्ली। एक स्वस्थ शरीर के लिए सुबह का पहला आहार सबसे महत्वपूर्ण होता है। रात भर के उपवास के बाद शरीर को ऐसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो मेटाबॉलिज्म को गति दें और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालें। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी, पीसीओएस और पाचन संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं जिनमें ये 5 ड्रिंक्स दवा की तरह काम करती हैं।

चिया सीड्स और नींबू का पानी: एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स भिगोकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। यह ड्रिंक ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर है। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है बल्कि त्वचा में प्राकृतिक निखार भी लाता है।

मेथी दाना पानी: एक चम्मच मेथी दाना रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। यह ड्रिंक महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और पीरियड्स की अनियमितता को सुधारने में बेहद प्रभावी मानी जाती है।

एलोवेरा जूस: ताजे एलोवेरा के गूदे को पानी में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान करते हैं।

धनिया पानी: धनिया के बीजों को उबालकर बनाया गया पानी शरीर के वाटर रिटेंशन को कम करता है। यह थायराइड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।

दालचीनी और शहद की चाय: दालचीनी को पानी में उबालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। यह ड्रिंक मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। यह वजन प्रबंधन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button