क्राइम

5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक यिवक ने पांच साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग आक्रोशित हो उठे हैं। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सागर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां गांव के रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तब आरोपी उसे उठाकर ले गया और सुनसान नाले के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को मौके पर छोड़कर आरोपी भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लोगों ने जब बच्ची को देखा तो उन्होंने पुलिस और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, मासूम बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी ज्यादा आक्रोशित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button