Uncategorized
दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज

अंबिकापुर। शादी समारोह से घर लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 24 अप्रैल की घटित इस वारदात में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
घटना अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां विशेष पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय की दोनों आदिवासी बच्चियां घर से लगे पास की बस्ती में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।
शादी समारोह से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ सामूहिक वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों के परिजनों के मुताबिक, 8 से 9 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।



