कांकेरछत्तीसगढ़

CG NEWS: 56 सरपंचों ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं होने से नाराज 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सरपंचों के इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार अंतागढ़ ब्लॉक की सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच लंबे समय से विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने की मांग कर रहे थे।

उनका आरोप है कि फंड के अभाव में पंचायत स्तर पर सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरपंचों ने क्षेत्र के विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच जवाब देना मुश्किल हो गया है और पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button