
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगूली और कांग्रेस नेता सोमेंद्र मंडल को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
बता दें कि, बप्पा गांगूली पर भाजपा नेता असीम राय की हत्या कराने का आरोप है। इस मामले मंे पुलिस ने बप्पा गांगूली को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 11 अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में है।