शत्रुहन बारले प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

आरंग। आरंग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौटा में राष्ट्रीय जनसभा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुहन बारले ने आज 05 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में अनेक पौधे रोपे वृक्षारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नही बल्कि शत्रुहन बारले पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक रहते है और वे लोगो को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयत्न करते रहे है चाहे बात हसदेव अरण्य को बचाने की ही क्यों न हो वर्तमान भाजपा सरकार व पूर्व कांग्रेस सरकार दोनों के खिलाफ हसदेव अरण्य को बचाने हमेशा सीना तान के खड़े होते है
पर्यावरण के प्रति हमेशा ही सचेत रहते है तथा प्रदेश वासीयो से भी उन्होंने अपील किया कि वे भी वृक्षारोपण करे पर्यावरण दिवस पर ही नही पूरे वर्ष कभी भी पौधे रोपे पर्यावरण के लिए लाभदायक है इस अवसर पर शत्रुहन बारले राष्ट्रीय जनसभा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग.,रहीम घृतलहरे, खेन्द्र कुमार बारले,राजकुमार घृतलहरे, डॉ जगमोहन बांधे,मिथुन निषाद एवं अन्य उपस्थित थे ।