छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बने हिमांशु द्विवेदी…

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। विक्रम सिसोदिया महासचिव बने हैं। वहीं आईएनएच और हरिभूमि पत्र-समूह के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और विजय बघेल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं।

नई कार्यकारिणी चार साल के लिए संघ का कार्यभार संभालेगी। इस दौरान सीएम साय ने कहा, प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने लगातार प्रयास हो रहे हैं। सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम करे तो, हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगे। बता दें कि, न्यू सर्किट हाऊस में ओलंपिक संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सीएम साय और बाकी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुने गए। बैठक में सभी खेल संघों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। उपाध्यक्ष के पद पर बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, रमेश कुमार श्रीवास्तव, और सुनील कुमार अग्रवाल निर्विरोध चुने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button