
रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समानता के प्रणेता और दलित-शोषित वर्गों की मसीहा वंचित शोषित के लिए आवाज को बुलंद करने वाले महानायक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर भारत के समावेशी विकास की नींव रखने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें याद कर घड़ी चौक रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में उनके प्रतिमा में श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर परमानंद जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी अनु जाती प्रकोष्ठ, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के सिद्धांतों एवँ उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए संकल्प रत है। उनके सिद्धांतो पर कार्य करते हुए दिल्ली एवं पंजाब में हमारी सरकार ने शिक्षा एवँ स्वास्थ्य में समावेशी सबको समान शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा मे क्रांतिकारी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद, डॉ. अंबेडकर जी संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त हुआ था, उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। संविधान में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की ताकि हजारों वर्षों से शोषित वंचित समुदाय समाज के मुख्य धारा में आकर समृद्ध भारत बन सकें। तथा देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किया उनका यह कार्य भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।
आज जब हम अम्बेडकर जी की जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा एवँ स्वास्थ्य सुविधाएं सहित बुनियादी नागरिक सुविधाओं को सबके लिए सुलभ बनाएं और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी एस सी विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, एस एन कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी तिवारी, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय झा रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, महासचिव यूथ प्रदुमन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवनीत नन्दे, सचिव महेश उपाध्याय, सोशल मिडिया प्रभारी सूर्या साहू, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद,सचिव आर एस ठाकुर, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, उपाध्यक्ष मो काशिफ, यूथ प्रदेश सचिव बलवंत सिँह, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत टंडन जी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिसेन, श्याम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।