कांकेरछत्तीसगढ़

घर में घुसा तेंदुआ, 8 घंटे बाद पिंजरे में फंसा, भतीजे को बचाने गए चाचा पर हमला…

घर में घुसा तेंदुआ, 8 घंटे बाद पिंजरे में फंसा, भतीजे को बचाने गए चाचा पर हमला…

कांकेर। जिले में एक तेंदुए का शावक घर के किचन में घुस गया था जिसे 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाल लिया गया है। 21 जून की सुबह 6 बजे दुधावा गांव में तेंदुआ वेद प्रकाश नेताम के घर में घुस गया था। वहां चाचा भतीजे मौजूद थे। तेंदुए ने वेद प्रकाश पर हमला भी किया।

मामला वन परिक्षेत्र सरोना का है। तेंदुआ घर के अंदर रह गया और घर वाले बाहर निकल आए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने पूरे घर में जाली लगाई। बाहर पिंजरा सेट किया और बाहर बैठकर शावक के निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान गांव वालों की भीड़ इकट्ठे हो गई।

दोपहर देढ़ बजे माहौल शांत होने पर तेंदुआ खुद पिंजरे की तरफ आ गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा जिसके बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button