MPPSC Notification 2025: सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका! राज्य में होगी 72 डिप्टी कलेक्टर और 51 DSP के पदों पर भर्तियां…

MPPSC Notification 2025: सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका! राज्य में होगी 72 डिप्टी कलेक्टर और 51 DSP के पदों पर भर्तियां…
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस साल मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के द्वारा 72 डिप्टी कलेक्टर और 51 डीएसपी के पद भरे जायेंगे।
जानकारी के अनुसार राज्य लोकसेवा आयोग के द्वारा आने वाले महीनों में 5 हजार 562 पदों पर भर्तियां की जाएगी। सरकार की ओर से यह जानकारी भी मिली है कि, बेटे डेढ़ सालों में 3 हजार 756 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है।
आने वाले दिनों में मेडिकल एक्सपर्ट, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव है। वर्तमान में 5 हजार 317 पदों के लिए 61 अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाएं जारी है। इसी तरह जून-जुलाई में प्रोफेसर के 2197 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।