आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

आरंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध वाहन से 19 भैंसें बरामद, तस्कर फरार

आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच पुलिस ने घेराबंदी कर एक लावारिस मालवाहक वाहन को जब्त किया है। इस वाहन के भीतर बेहद क्रूरता के साथ 19 भैंसें ठूंस-ठूंस कर बांधी गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इन मवेशियों को अवैध रूप से राज्य के बाहर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

पूरी घटना मुखबिर से मिली सूचना पर आधारित है। आरंग पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुख्य मार्ग पर उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर वाला एक ट्रक (UP 83 CT 8790) संदिग्ध परिस्थितियों में काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की आहट पाते ही अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। मवेशियों <को निना चारे-पानी के बहुत ही अमानवीय तरीके से गया था।

पुलिस ने तत्काल सभी 19 भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आरंग नगर पालिका के कांजीहाउस भिजवाया। वहां उनके लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तस्करों के वाहन को जब्त कर लिया है और शुरुआती जांच में यह मामला अंतरराज्यीय पशु तस्करी का लग रहा है।

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button