छत्तीसगढ़रायपुर

CGPSC ने निकाली 46 सरकारी नौकरियां, 13 मई से शुरू होंगे आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी खबर है. CGPSC ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए 46 सहायक इंजीनियर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन 13 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे और 11 जून रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे. खास बात यह है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, ऑफलाइन या डाक से भेजे गए फॉर्म सीधे रिजेक्ट होंगे. फॉर्म भरने में गलती हो गई तो फ्री और पेड करेक्शन का भी मौका मिलेगा. सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button