छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी हड़ताल

केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी हड़ताल

तिल्दा : केन्द्र सरकार द्वारा किसानों सहित तमाम मेहनतकशों के खिलाफ अपनाई जा रही नीतियों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। जिसके समर्थन में छत्तीसगढ किसान महासभा और पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति ने भी तिल्दा के बंगोली-मूरा मार्ग में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, मजदूर, नौजवान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली और कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपाई सरकार किसान, मजदूर सहित हर मेहनतकशों को तंग और तबाह कर रहीं है। मनरेगा कानून को खत्म कर रोजगार पाने के कानूनी अधिकार से वंचित कर दिया है। जिससे किसानों और मजदूरों में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button