छत्तीसगढ़दुर्ग

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, महिला की मौत, पति समेत 8 अन्य ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

दुर्ग । दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत रूहा और राजपुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गयी। वहीं 7 अन्य ग्रामीणों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह और शाम को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मधुमक्खी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दुर्ग के धमधा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रूहा में घटित हुआ। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुर्गा साहू की मौत हो गई। अस्पताल में डाॅक्टरों ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से दुर्गा साहू की सांस की नली में सूजन आ गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button