
आरंग / भैंसा। केंद्रीय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद एनक्यूएस प्रमाण पत्र जारी किया इसमें उच्च स्तरीय गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किए जाने हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरभट्टी ने यह उपलब्धि हासिल किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मीअंनत ने सभी स्टॉफ को बधाई दी और इसी प्रकार आगे कार्य करने के लिए कहा।
गौरतलब है की केंद्रीय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक सर्टिफिकेट 12 मानकों के आधार पर किया जाता है इसके लिए संस्था द्वारा सेवा पर प्रदायगी,मैरिज संतुष्टि क्लीनिकल सर्विसेज, इनपुट संक्रमण नियंत्रण सपोर्ट सर्विलेंस गुणवत्तापूर्ण प्रबंध आउटपुट जैसे मानको की गुणवत्ता को मूल्यांकन किया जाता है मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को केंद्रीय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।



