खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

तेज धुप में लगी राशन दुकान में कतार, राशन दुकान बंद

तेज धुप में लगी राशन दुकान में कतार, राशन दुकान बंद

खरोरा। नगर पंचायत खरोरा के वार्ड में संचालित राशन दुकान के बंद होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं. भीषण गर्मी में राशन लेने पहुँचे कार्डधारकों को जब दुकान बंद मिली तो वो इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष को किया. स्थानीय नागरिकों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने मामले को गंभीरता से लिया. मामले की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी तत्काल मौके पर पहुँचे. उन्होंने वहाँ मौजूद ग्रामीणों और हितग्राहियों से बात की जिन्होंने शिकायत की कि वे घंटों से कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन दुकान न खुलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता हैं.

अनिल सोनी ने कहा कि जनता के हक के राशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर दुकान बंद होने का कारण स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने को कहा उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही राशन वितरण सुचारू रूप से शुरू कराया जाएगा ताकि गरीब परिवारों को दिक्कत न हो.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button