Tech

भारतीय ऑटो मार्केट में बड़ा धमाका: Honda ZR-V Hybrid SUV और 2026 City Facelift एक साथ होंगे लॉन्च

Honda ZR-V Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) एक ही दिन में दो बड़ी कारें बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी Honda ZR-V Hybrid (ZR-V e:HEV) को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। इसी के साथ देश की लोकप्रिय सेडान कार के अपडेटेड वर्जन 2026 Honda City Facelift से भी कल ही पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ने दोनों ही गाड़ियों के आधिकारिक टीज़र जारी कर दिए हैं, जिससे कार प्रेमियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

e:HEV का डिजाइन और फीचर्स?

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से बिक रही Honda ZR-V को भारत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल के रूप में लाया जा रहा है। हाल ही में जारी आधिकारिक टीज़र में इस SUV के फ्रंट लुक की झलक मिली है, जिसमें तीखी LED हेडलाइट्स और स्लीक L-Shaped LED DRLs साफ नजर आ रहे हैं। इस गाड़ी का डिजाइन पारंपरिक तौर पर सीधे खड़े रहने वाले रफ-एंड-टफ एसयूवी जैसा न होकर एक स्पोर्टी और मॉडर्न क्रॉसओवर लुक देता है।

ग्लोबल मॉडल के आधार पर, इस प्रीमियम एसयूवी में फ्लश-टाइप रूफ रेल्स, पैनोरमिक सनरूफ, एक छोटी ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल, पतले वर्टिकल एयर कर्टन्स और फ्रंट बंपर पर नीचे की तरफ बड़े एयर वेंट दिए गए हैं। कार का पिछला हिस्सा रैप-अराउंड एलईडी टेल लैंप्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ बेहद आकर्षक नजर आता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और सेफ्टी के लिए Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) जैसी आधुनिक तकनीक मिलने की उम्मीद है।

इंजन क्षमता और संभावित कीमत

भारतीय बाजार में आने वाली Honda ZR-V e:HEV में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो एडवांस स्ट्रांग-हाइब्रिड ई-मोटर तकनीक और e-CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। यह कंबाइंड पावरट्रेन लगभग 180 hp की पावर और 240 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जो बेहतरीन माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस का कॉम्बो देगी।

“Honda ZR-V को भारत में पूरी तरह से निर्मित इकाई यानी CBU (Completely Built-up Unit) के रूप में आयात (Import) किया जाएगा। भारी सीमा शुल्क (Import Duty) के कारण इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹45 लाख से ₹50 लाख के बीच रहने की संभावना है, जहां इसका सीधा मुकाबला फोक्सवैगन टिगुआन और स्कोडा कोडिएक जैसी गाड़ियों से होगा।”

एसयूवी के साथ-साथ होंडा अपनी बादशाहत को बरकरार रखने के लिए न्यू-जेन Honda City Facelift और इसके हाइब्रिड वर्जन को भी कल ही लॉन्च कर रही है। टीज़र के मुताबिक, नई सिटी सेडान में पहले के मुकाबले अधिक शार्प फ्रंट फेसिया, अपडेटेड हनीकॉम्ब ग्रिल, नए डिजाइन वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स और वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स के साथ री-डिजाइन किया गया रियर बंपर देखने को मिलेगा। केबिन के अंदर 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे बड़े अपडेट्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह हुंडई वर्ना और फॉक्सवैगन विर्टस को कड़ी टक्कर दे सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button