रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित JAGUAR शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर आरही है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर मिली युवक की लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की युवक की सर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। हत्यारे ने युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील पदार्थ से युवक का चेहरा जला दिया है।
मृतक की पहचान छोटन यादव निवासी भैंसथान सरोना के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाने का करता काम था।
फिलहाल, हत्या का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
5 hours ago
बलौदा बाजार में बस में चैन स्नैचिंग: कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों समेत बस थाने पहुंचाई, संदिग्धों से पूछताछ जारी
5 hours ago

