
रायपुर। राज्य कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री और कसडोल विधानसभा से दावेदारी कर रहे अश्वनी वर्मा ने अभियान छेड़ दिया है। वर्मा गांव-गांव पदयात्रा कर जन चौपाल लगा रहे हैं। और भूपेश बघेल सरकार के काम को बता रहे हैं। लगातार चल रहे अभियान में लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।
वर्मा ने बताया कि एक माह से चल रहे सघन अभियान से गांवों में जनचौपाल लगाया जा चुका है। जिसमे कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता नीलकमल आज़ाद जी बरातू ध्रुव जी पिंटू वर्मा जी भी मेरे साथ कदम से कदम मिला रहे हैं इस दौरान डेढ़ लाख से अधिक लोगों को भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सरकार के समर्थन में लोगों के हाथ भी उठ रहे हैं। वर्मा ने बताया कि लगातार गांव-गांव पदयात्रा कर जन चौपाल लगाया जा रहा है। हर दिन नौ से 10 गांवों में जनचौपाल लगाकार कांग्रेस सरकार के कार्यों का प्रचार किया जा रहा है।
पेशे से कृषक वर्मा कहा कि राज्य में 15 साल भाजपा की सरकार रही। इतने सालों में किसान सिर्फ ठगे गए। भूपेश सरकार आने के बाद किसानों को फसल का सही मूल्य मिला। कर्ज माफ हुआ। बोनस दिया गया। आज किसान खुशहाल और समृद्ध है। वह कांग्रेस सरकार की देन है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस सरकार को समर्थन देकर राज्य के विकास को एक नई दिशा देना है।