बिना रिस्क के पैसा डबल! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने मचाया धमाल, क्या आप भी जानना चाहेंगे कैसे बढ़ रहा पैसा? वो भी 100% सरकारी गारंटी के

नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों से दूर रहकर पैसे को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना एक बेहतर विकल्प है। यह भारत सरकार द्वारा समर्थित 100% गारंटीड स्कीम है। जिसमें निवेशकों को तय और सुरक्षित रिटर्न मिलता है। इस योजना का मकसद लोगों को लंबी अवधि में सुरक्षित बचत को बढ़ावा देना है।
तय समय में पैसा दोगुना
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश किया गया पैसा एक निश्चित समय में दोगुना हो जाता है। मौजूदा ब्याज दरों के मुताबिक, किसान विकास पत्र (KVP) में पैसा लगभग 115 महीने यानी करीब 9 साल 7 महीने में डबल हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपये इसमें लगाता है तो तय समय के बाद उसे लगभग 10 लाख रुपये मिलते है। यह सुविधा इसे लंबी अवधि में निवेश के लिए बेहद लोकप्रिय बनाती है।
ब्याज दर और निवेश की शुरुआत
इस योजना में फिलहाल करीब 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है जो कई पारंपरिक निवेश विकल्पों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तुलना में आकर्षक माना जाता है। इस स्कीम की एक और खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत बहुत कम राशि यानी केवल 1,000 रुपये से की जा सकती है। वहीं इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। जिससे छोटे निवेशक से लेकर बड़े निवेशक तक सभी अपनी सुविधा अनुसार निवेश कर सकते हैं।
पात्रता और खाता खोलने की प्रक्रिया
KVP में कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक अकेले या संयुक्त रूप से खाता खोल सकता है। माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे भविष्य में राशि प्राप्त करना आसान हो जाता है। निवेशक इसे देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से खोल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है। जिससे इसकी सुविधा और बढ़ जाती है।
लॉक-इन, निकासी और लोन सुविधा
इस योजना में लगभग 2.5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। जिसके बाद निवेशक जरूरत पड़ने पर अपना पैसा निकाल सकता है। इसके अलावा इसमें यह सुविधा भी मिलती है कि KVP सर्टिफिकेट को बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है। इससे अचानक वित्तीय जरूरतों में भी राहत मिलती है और निवेश सुरक्षित बना रहता है। यही कारण है कि यह योजना उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश करना चाहते हैं।



