
सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
खरोरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की सुशासन से समृद्धि की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आज नगर पंचायत खरोरा के मंगल भवन (पुराना थाना के सामने) में ‘सुशासन तिहार 2026’ एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया.
खरोरा में सुशासन तिहार शिविर के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने कहा कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए समर्पित है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्ध निराकरण और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए नगर को आदर्श निकाय बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
साथ ही सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

शिविर में नगरवासियों ने राजस्व, बिजली, जलापूर्ति, और राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. प्रशासन द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया.
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना की जानकारी साझा की गई.
शिविर में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह ‘सुशासन तिहार’ अभियान जनता और शासन के बीच के भरोसे को मजबूत कर रहा है.



