छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सीआइएसएफ के प्रधान आरक्षक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात

भिलाई। इस्पात नगरी के भिलाई-3 थाना इलाके में एक प्रधान आरक्षक ने पिस्टल अपने सिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरक्षक की ड्यूटी शस्त्रागार में लगी थी। इसी दौरान आरक्षक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को प्रधान आरक्षक सुदर्शन सिंह की ड्यूटी शस्त्रागार में लगी थी। इसी दौरान शस्त्रागार में नौ एमएम की पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार दी जिससे प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके सहकर्मी व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक सुदर्शन सिंह मूलत: ग्राम बनखीरी थाना नारनोल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। पुरैना स्थित एनएसपीसीएल में सीआइएसएफ प्रधान आरक्षक के पड़ पर पदस्थ था।

पुलिस ने बताया कि मृतक मई 2021 में छुट्टी से वापस काम पर लौटा था। आरक्षक के आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। साथ रहने वाले अन्य कर्मियों ने भी कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। आरक्षक बाकी दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी शस्त्रागार में ड्यूटी पर तैनात था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ रहने वाले अन्य कर्मियों ने भी कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। यो बाकी दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी शस्त्रागार में काम करने के लिए गया था। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button