छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

  • आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
  • अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे 01 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मो0सा0 क्रमांक सीजी 04 डी.आर. 5280 में दो व्यक्ति एक सूटकेस और बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे है जो खरोरा की ओर से तिल्दा होकर सांकरा जाने वाले है जिसे जोता रेल्वे फाटक के पास तिल्दा में घेराबंदी कर पकड़ा जा सकता है, अन्यथा भाग जायेगे, आरोपियों के फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये जोता रेल्वे फाटक के पास तिल्दा पहुॅचकर उक्त मोटरसायकल आता दिखा घेराबंदी करने पर मो0सा0 के पीछे सवार व्यक्ति कूदकर भाग गया। चालक व्यक्ति पकडा गया जिसके पास मिले सूटकेस व बैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 08 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 4,25,000/रू को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। आरोपी मो0सा0 चालक गुमान माण्डले को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

तिल्दा पुलिस के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज के द्वारा चलाये जा रहे आॅपरेशन निश्चय के तहत् लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा व अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त सफल कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में जिला रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाये जा रहे आॅपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक अरूण कुमार भोई व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।

आरोपी :
गुमान माण्डले पिता लखन माण्डले उम्र 22 साल पता ग्राम सांकरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

जप्त सामाग्री:
(1) मादक पदार्थ गांजा वजन 08 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 4,25,000/रू
(2) मो0सा0 डिस्कवर सीजी 04 डी.आर. 5280 कीमती लगभग 50,000/रू
गांजा सहित जुमला कीमती 4,75,000/रू का मशरूका जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button